अनुवाद:EnglishEspañolFilipinoFrançaisPortuguêsRomãnãअन्य फॉर्मॅट:टेक्स्टअन्य पृष:मॉड्यूलसाइट मानचित्रसंकेत शब्दसंपर्कउपयोगिता दस्तावेज़उपयोगिता लिंकविषय-सूची:विषय-सूची:विषय-सूची:विषय-सूची: |
समाज सेवक की नौकरी का विवरणज़रूरतों के हिसाब से नौकरी की परिभाषाफिल बार्टले , पी एच डी द्वाराअनुवाद आरज़ू बहारानीगर्ट लुडेकिंग को समर्पितट्रैनिंगसमाज सेवक क्या करते हैं?विवरण: किसी दुसरे स्थान में ( भागीदारी प्रबंधन मॉड्यूल में ), नौकरी के विवरणका मूल्य, और कैसे उनका इस्तेमाल भागीदारी प्रबंधन में हो सकता है, इन बातों का विवरण है.. इस, 'समाज सेवा चलाना' मॉड्यूल में, समाज सेवक की नौकरी का विवरण संभव है. एक मॅनेजर को हर एक समाज सेवक के साथ उसकी नौकरी के बारे में कम से कम साल में एक बार या फिर ज़रूरत पड़ने पर और बार, बात करनी चाहिए, क्यूंकी नौकरियाँ हमेशा बदलती रहती हैं. तुम्हारे कार्यक्रम में समाज सेवकों की नौकरियाँ अलग अलग होंगी और समय के साथ बदलती रहेंगी. इसलिए यह संभावित नौकरी विवरण तुम्हारे लिए एक शुरुआत हो सकता है, जिसको तुम ड्राफ्ट कर सकते हो, और जिसको तुम कार्यक्रम की अलग अलग उद्देश्यों के हिसाब से बदल भी सकते हो, और इससे समाज सेवक के साथ चर्चा सत्र आरंभ हो सकता है. हर समाज सेवक से कहो कि वह अपने अनुभव अनुसार इसमे परिवर्तन का सुझाव दे. संभावित नौकरी विवरण: नौकरी विवरण का शीर्षक हे पोस्ट का शीर्षक होना चाहिए (और उसके बाद ये शब्द होने चाहिए "नौकरी विवरण" या " संधार्भ के नियम" ). परिचय की शुरुआत में इन बातों की जानकारी होनी चाहिए - भौगोलिक और प्रशासनिक क्षेत्र, एजेन्सी, कुल मिलकर उद्देश्यों का सारांश और समाज सेवकों के उन लक्ष्यों तक पहुँचने में भूमिकाओं के संकेत. सामान्य ज़िम्मेदारियाँ: यह समाज सेवक की ज़िम्मेदारियों के वर्णन का सुझाव है, और इसको यहाँ नौकरी विवरण में दर्ज किया जाना चाहिए. बाकी विवरण भी समान रूप से जायज़ हो सकते हैं. तुम्हे इसको अपने स्थिति के हिसाब से लागू करने की ज़रूरत है. चुने गये समाजों में समस्याओं के सामूहिक विश्लेषण और उनको सुलझाने के लिए सामूहिक कार्यवाही की प्रक्रिया आरंभ करना और उसको आगे बढ़ाना और उस प्रक्रिया को आत्म निर्भर और आत्म प्रबंधन पुष्टि बनाना. विशिष्ट ज़िम्मेदारियाँ: नीचे बताई गयी ज़िम्मेदारियों में से कोई भी विशिष्ट ज़िम्मेदारी हो सकती है:
अपने कार्यक्रम के हिसाब से और ज़िम्मेदारियाँ जोड़ो. हर शब्द की शुरुआत "करना" से करो. आवश्यक योग्यता: नौकरी के विवरण में नीचे बताई गयी आवश्यकतायें हों. जिन आवेदकों के पास इनमे से एक भी नहीं हो, वे अपने आप ही बाहर हो जाएँगे. उनमे से कुछ, जैसे की व्यक्तिगत गुण, जीवन पाठ्यक्रम (सी वी) द्वारा नहीं बताए जाएँगे. लेकिन इंटरव्यू और रेफेरिओं के साथ इंटरव्यू में बताए जाएँगे.
इसी प्रकार, तुम जिस प्रोग्राम का प्रबंधन करते हो, उसकी ज़रूरतों के हिसाब से इसको बदल लो. तुम्हारे प्रोग्राम को क्या हासिल करना चाहिए, और इसलिए जो समाज सेवक तुम्हारा प्रोग्राम चलाएँगे उनकी विशेषताओं का ध्यान से विश्लेषण करो. वांछनीय आवश्यकतायें जो कि ज़रूरी नहीं हैं:
ये बात ध्यान में रहे की इन विशेषताओं की आवश्यकता नहीं है. कुछ आवेदक इन्हे आवंच्छित और ज़रूरी नहीं की तरह ध्यान से नहीं पढ़ेंगे. अगर वो उनको प्रार्थना पत्र भेजने से रोकता है , तो शायद यही बेहतर है की वे प्रोग्राम का हिस्सा नहीं हैं. प्रार्थना पत्र कैसे भेजा जाए, उसकी जानकारी : .. अगर इस नौकरी विवरण का इस्तेमाल प्रोग्राम में नए समाज सेवकों के भर्ती होने की जानकारी के लिए हो, तो कैसे प्रार्थना पत्र भेजें, उसकी जानकारी भी शामिल करो. असली या कॉपी किए गये प्रमाणपत्र और प्रशंसापत्र साथ में नही भेजने चाहिए, लेकिन असली दस्तावेज़ आवेदक को बुलाए जाने पर साक्षात्कार ( इंटरव्यू ) करने के लिए लाने चाहिए. प्रबंधक कॉपियाँ बनाएगा, ना की आवेदक.
एक
जीवन पाठ्यक्रम ( सी वी ) में नीचे
बताई गयी श्रेणियाँ होनी चाहिए:
एक जीवन पाठ्यक्रम ( सी वी ) में वैवाहिक स्थिति, बच्चों की संख्या, राजनीतिक या धार्मिक संबंध, जन्म तिथि या जातीयता को शामिल नही किया जाना चाहिए ( इनकी आवश्यकता नहीं है और आवदकों के चुनाव में इनको ध्यान में नहीं रखना चाहिए ). जीवन पाठ्यक्रम ( सी वी ) के साथ एक पूरा और औपचारिक ( फॉर्मल ) आवेदन पत्र होना चाहिए, जिसमे आवेदक किस पद के लिए आवेदन भेज रहा है, यह लिखा होना चाहिए, आवेदन करने के कारण और यह भी लिखा होना चाहिए की आवेदक उस नौकरी में अपने कौन से गुण दिखा सकता है. पर्यवेक्षक ( सूपरवाइज़र ) / कार्यकर्ता अनुबंध ( कांट्रॅक्ट ) : वही नौकरी विवरण, भागीदारी प्रबंधन उपकरण के रूप में इस्तेमाल हो सकता है, और फिर उसको आवेदन कैसे करने की जानकारी की ज़रूरत नही है. क्यूंकी समय के साथ नौकरियाँ बदलती हैं, पहले छः महीनो के बाद और फिर हर साल, नौकरी विवरण की समीक्षा समाज सेवक और प्रबंधक ( मॅनेजर ) द्वारा होनी चाहिए. प्रबंधक और समाज सेवक के बीच बिना पैसे के कांट्रॅक्ट में, नीचे दोनो के लिए हस्ताक्षर और तारीख लिखने की जगह होनी चाहिए, जिसको दोनो को भरना है. उन दोनो के बीच चर्चा के बाद, और समाज सेवक और प्रबंधक द्वारा बदलाव के सुझाव के बाद, नौकरी के विवरण को बदलना चाहिए. हस्ताक्षर और तारीख लिखने के बाद,प्रबंधक और समाज सेवक, दोनो के लिए कॉपी बनानी चाहिए, और अगर प्रबंधक के पर्यवेक्षक और प्रॉजेक्ट मुख्यालय हो, तो शायद उनके लिए भी कॉपी बनानी चाहिए. ––»«––क्षेत्र में एक समाज सेवक:
© कॉपीराइट: 1967, 1987, 2007 Phil Bartle
––»«–– |
होम पेज |
प्रबंध |