मुख्य पृष्ठ


रूपांतरण :

Arabic
Chinese
English
Español
Filipino
Français
Greek
Italiano
Português
Romãnã

अन्य संरूप :

पाठ्यांश

अन्य पृष:

मॉड्यूल

साइट मानचित्र

संकेत शब्द

संपर्क

उपयोगिता दस्तावेज़

उपयोगिता लिंक


सामुदायिक संसाधन परियोजना

फिल बार्ले पी. एच. डी., द्वारा

दीप्ति राणा द्वारा रूपांतरित


प्रतिरूपक का परिचय (केंद्र)

संसाधन प्रतिरूपक के विभिन्न प्रलेख

              देखिए : अनुदान लिखने की विधि के लिए संगठन करना, मिशेल के. कार्टर, के द्वारा

जो आप चाहते हैं उसे कैसे प्राप्त करें

वो कार्य या व्यवहार, जिस के कारण समुदाय के सदस्य संगठित होते हैं उसे परियोजना कहते हैं | यह परियोजना कई प्रकार की हो सकती है जैसे की किसी सामुदायिक सुविधा का निर्माण या अनुरक्षण (उदाहरण - विद्यालय, चिकित्सालय, जल आपूर्ति, आरोग्य विद्या), कई प्रशिक्षण सत्र का आयोजन (उदाहरण - स्वास्थ्य की शिक्षा, कार्यात्मक साक्षरता) या फिर समाज के हित मैं किया गया कार्य (उदाहरण - किरायदार के हक के लिए कार्य, अपराध लघुकरण) |

यह एक विरोधाभास है की किसी भी परियोजना के लिए उस समुदाय के पास ज़रूरत के संसाधन नहीं होते हैं, जबकी यह अधिकार प्रदान प्रतिरूपक की श्रींखलाएँ यह तर्क देती हैं कि एक समुदाय के पास कई आंतरिक संसाधन होते हैं जिनका उन्हे शुरू मैं आभास नहीं होता है | बाहरी संसाधनों पर अत्यधिक निर्भरता "आधीनता सहलक्षण" को बढ़ावा देती है, और ऐसे समुदाय के बारे में यह दर्शाता है कि वो कितना बेपरवाह और अव्यवस्थित है कि वो अपने लिए कुछ भी नहीं कर सकता है |

एक नेता / मार्ग दर्शक को ऐसे मैं क्या करना है? एक नेता या मार्ग दर्शक को इन प्रतिरूपकों के सहारे उस समुदाय के सदस्यों की मदद करनी चाहिए, जिससे वह आंतरिक संसाधनों पर अधिक और बाहरी संसाधनों पर कम निर्भर हों | किसी भी परियोजन (देखिए परियोजना अभिकल्प पर प्रतिरूपक), के लिए कोई समुदाय जितना अधिक अपने संसाधनों पर आत्मनिर्भर होता है उतना ही ज़्यादा वो उसका आदी बनता है और उतना ही अधिक शक्तिशाली बनता है |

इस विशय पर और भी कई वेब पृष्ठ हैं | प्रस्ताव वो दस्तावेज़ है जिससे एन. जी. ओ. और सी. बी. ओ. किसी विशेष परियोजना के लिए निधि की स्वीकृति प्राप्त करते हैं | प्रस्ताव अध्याय वो कार्यशाला के वितरण हैं जिनमें ज़रूरी अध्यायों की सूची है ; प्रस्ताव परीक्षण सूची के वितरण एक और कार्यशाला का वितरण है, जिसे प्रस्ताव लेखक और ऋण दाता दोनों ही इस्तेमाल करते हैं, यह जाँचने के लिए कि सभी ज़रूरत के मुद्दे प्रस्ताव में सम्मलित हैं या नहीं ; संसाधन अर्जन, संसाधनों को खोजती समुदायों के लिए दिशा निर्देश का प्रलेख है; और निधि जोड़ना यह प्रलेख एन. जी. ओ'स और सी. बी. ओ'स के लिए निधि प्राप्त करने की पद्धतियाँ बताता है |

परियोजना के प्रस्ताव के कुछ उदाहरणों के लिए, देखें : www.developmentgateway.org.

यह वेब साइट निधि का साधन नहीं है, प्रंतु यह प्रतिरूपक आपको निधि प्राप्त करने के तरीके सीखा सकता है |
देखिए : काओस एंड चिकेन्स.

––»«––

( यदि आप इस वेब साइट से पाठ्यांश लेते हैं, तो कृपया लेखक / लेखकों को आभार व्यक्त करें )
और उसे इस वेब सीटे से लिंक करें www.scn.org/cmp/

 


© कॉपीराइट: 1967, 1987, 2007 Phil Bartle
वेब डिज़ाइन लूरद सदा द्वारा Lourdes Sada
––»«––
अंतिम अद्यतन: 2009.08.31

 मुख्य पृष्ठ